World cup
World Cup से पहले भारतीय टीम को लगा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हुए अक्षर पटेल
भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल एशिया कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके बाद वह इस टूर्नामेंट का फाइनल भी नहीं खेल सके। आगामी विश्व कप के शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है ऐसे में अक्षर पटेल की फिटनेस और चोट टीम के लिए समस्या का कारण बन चुकी है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जब बीसीसीआई ने टीम का ऐलान किया गया था तब माना जा रहा था कि अगर अक्षर पटेल फिट हो जाते हैं तो उन्हें तीसरे वनडे मुकाबले में खेलकर अपनी फिटनेस साबित करने का मौका मिलेगा, लेकिन अब खबरों के अनुसार अक्षर पटेल राजकोट वनडे से भी बाहर हो गए हैं।
जी हां, अक्षर पटेल पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं जिस वजह से वह तीसरा वनडे जो कि 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा उसके लिए भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। बता दें कि भारतीय टीम बीसीसीआई द्वारा घोषित की गई वर्ल्ड कप प्रोविजनल स्क्वाड में सिर्फ 28 सितंबर तक ही बदलाव कर सकती है। ऐसे में अब मैनेजमेंट के सामने यह सवाल होगा कि वह अक्षर पटेल की जगह किस खिलाड़ी को वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा बनाए।
Related Cricket News on World cup
-
शुभमन गिल ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, 2023 में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बने
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने रोहित शर्मा को पछाड़ दिया। साल 2023 में शुभमन गिल सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ...
-
World Cup इतिहास में 4 बार बने हैं 400 से ज्यादा रन, टॉप-5 टीमों में नंबर-2 पर है…
आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन टॉप-5 टीमों के नाम जिन्होंने वर्ल्ड कप के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए। ...
-
Hasim Amla ने कर दी भविष्यवाणी, बोले- 'ये 4 टीमें खेलेंगी वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल'
हाशिम अमला ने आगामी विश्व कप के लिए चार सेमीफाइनलिस्ट टीम का चुनाव किया है। ...
-
रोहित शर्मा ने बताया अपने फेवरिट बैटिंग पार्टनर का नाम, विराट कोहली का नहीं लिया नाम
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने अपने पसंदीदा बैटिंग पार्टनर का नाम बताया है। अगर आप सोच रहे हैं कि उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया है तो आप गलत हैं। ...
-
श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा हुए वर्ल्ड कप से बाहर
आगामी वनडे वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका को एक तगड़ा झटका लग चुका है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वानिंदु हसरंगा वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। ...
-
क्या World Cup में फिनिशर बनकर नंबर-7 पर खेलेंगे सूर्यकुमार यादव? गौतम गंभीर ने ये कहकर टीम को…
सूर्यकुमार यादव ने मोहाली वनडे में अर्धशतक जड़ा जिसके बाद से वह चर्चाओं में हैं। दिग्गजों का मानना है कि उन्हें विश्व कप की शुरुआती प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए। ...
-
गौतम गंभार ने की भविष्यवाणी, बाबर आजम इस वर्ल्ड कप में जलवा दिखा सकते हैं
Sri Lanka Vs Pakistan: नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस) पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का मानना है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम विश्व कप 2023 में बेहतरीन बल्लेबाज बनने की क्षमता रखते हैं। ...
-
पाकिस्तान को नहीं मिल रहा भारत का वीज़ा, वर्ल्ड कप की तैयारियों पर फिर सकता है पानी
आगामी वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के लिए एक नई समस्या आ खड़ी हुई है। वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम को अभी तक भारत का वीजा नहीं मिल पाया है जिसके चलते उनकी तैयारियों ...
-
पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप से पहले टीम की दुबई यात्रा रद्द की, वजह आई सामने
पाकिस्तान को वीजा मिलने में देरी के कारण भारत में आगामी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप से पहले दुबई की अपनी टीम बॉन्डिंग यात्रा रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा ...
-
वर्ल्ड कप 2003 का पूरा इतिहास, फाइनल में इंडिया ने टेक दिए थे घुटने
भारतीय टीम के पास 2003 वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका था लेकिन फाइनल में सौरव गांगुली की टीम एकतरफा अंदाज में हार गई और ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठा ली। ...
-
ये हैं World Cup इतिहास के टॉप-5 विकेटकीपर, MS Dhoni नहीं हैं नंबर-1
आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन पांच विकेटकीपर खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शिकार किये हैं। ...
-
WATCH: ना विराट और ना रोहित, गौतम गंभीर बोले- 'इस वर्ल्ड कप में बाबर करेंगे धमाका'
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इस वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि बाबर आजम इस वर्ल्ड कप में बड़ा धमाका कर सकते हैं। ...
-
'मैं कुलदीप यादव को पाकिस्तानी टीम में सेलेक्ट नहीं कर सकता', इंज़माम ने जर्नलिस्ट को दिया करारा जवाब
आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इस टीम से कुछ लोग नाखुश हैं और पत्रकारों ने भी इस टीम को लेकर सवाल उठाए ...
-
मोहाली में गरजा SKY, फिर वीरेंद्र सहवाग ने भी दुनिया को चेतावनी देकर कर दी ये भविष्यवाणी
वीरेंद्र सहवाग ने आगामी वर्ल्ड कप 2023 से पहले एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। मोहाली में सूर्यकुमार यादव के बैट से अर्धशतक निकला जिसके बाद सहवाग का भरोसा SKY पर बढ़ गया है। ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42