लंदन/नई दिल्ली, 10 जून(हि.स.)। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज इयान बेल को वर्ष 2013-14 के लिए इंग्लैंड का प्लेयर ऑफ द ईयर चुना है। ये खिताब उन्हें एशेस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिया जा रहा है। पिछले साल ही ऐशेस सीरीज में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथ से श्रृंखला 3-0 से बड़े आसानी से अपने नाम कर ली थी।
Advertisement
इस श्रृंखला में इयान में अहम भूमिका निभाई थी। सीरीज में बेल ने कुल 562 रन बनाए थे, जिनमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। नॉटिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट में 14 रन से जीत दर्ज करने में उनके 109 रन का महत्वपूर्ण योगदान था। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी।
Advertisement
हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/अनूप