शारजाह/नई दिल्ली, 28अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान केविन पीटरसन की तारीफों के पुल बांधते हुए तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने कहा कि पीटरसन के धैर्य का टीम पर गहरा प्रभाव पड़ा है। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स की छह विकेट की जीत के बाद पार्नेल ने कहा कि पीटरसन टीम में अपनी स्वयं की उर्जा लेकर आता है और उनका धर्य अन्य खिलाड़ियों पर भी असर डालता है। अगर आपको पास धर्यवान कप्तान है तो आपकी टीम भी धर्यवान होगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास होने से मदद मिलती है और किसी भी क्रिकेटर के लिए सहयोगी स्टाफ और कप्तान का समर्थन काफी मायने रखता है। सभी चाहते हैं कि उनका नेतृत्वकर्ता उनका समर्थन करे और मुझे लगता है कि मुझे इस तरह का समर्थन हासिल है।

Advertisement

पार्नेल ने आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट से कहा कि भारत जाने से पहले कुछ लय हासिल करना अच्छा है। मुझे लगता है कि पिछले कुछ मैचों से हम काफी अच्छा खेल रहे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच को छोड़कर टूर्नामेंट में हमारी अधिकांश हार काफी करीबी रहीं।

गौरतलब है कि पार्नेल (17 रन पर एक विकेट) ने मुंबई इंडियन्स को आईपीएल मैच में कल छह विकेट पर 125 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई और फिर डेयरडेविल्स ने इस लक्ष्य को 18– 5 ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली की टीम तीन हार और दो जीत से आईपीएल तालिका में निचले हाफ में है लेकिन पार्नेल ने कहा कि मुंबई के खिलाफ जीत से टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार