विराट कोहली की दीवानी हुई फिरंग क्रिकेटर

Updated: Wed, Feb 11 2015 00:24 IST

विराट कोहली के फैंस केवल इंडिया में नहीं बल्कि दुनिया भर में है। क्रिकेट ना देखने वाली लड़कियां भी इस खिलाड़ी के प्यार में पागल है। विराट कोहली के पीछे दीवानी लड़कियों की लिस्ट में एक और लड़की का नाम जुड़ गया है।

विराट की यह फैन कोई आम लड़की नहीं बल्कि इंग्लैंड की 23 साल की महिला क्रिकेटर डेनियल वेट हैं। डेनियल उनके लुक्स औऱ खेल की दीवानी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से "कोहली मैरी मी" ट्वीट करके अपने प्यार का इजहार किया था।  ट्वंटी 20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलने के बाद डेनियल ने ये ट्वीट किया था।

इसके बाद कई लोगों ने उन्हें री-ट्विट करके कोहली औऱ बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा के अफेयर के बारे में बताया था। डेनियल इग्लैंड की तरफ से 32 वन डे और 50 ट्वंटी 20 मैच खेल चुकी हैं।  

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें