17 दिसंबर, चेन्नई (CRICKETNMORE)। चेन्नई मे खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड बल्लेबाज मोईन अली 146 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बने।

PHOTOS: पवन नेगी की बहन बबीता नेगी हे बला की खूबसूरत है

Advertisement

ये खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट पर 360 रन बना लिए हैं। मोईन अली ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जमाया तो साथ ही भारत के खिलाफ इस सीरीज में दूसरा शतक जमाने में सफल रहे। मोईन अली ने जहां एक तरफ शतक जमाकर इंग्लैंड की टीम को 350 रन से आगे ले जाने में खास भूमिका निभाई तो वहीं साल 2016 मे टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन भी बना लिए हैं।

Advertisement

इतनी ही नहीं इस साल टेस्ट क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से भी मोईन अली ने कमाल किया और 36 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। मोईन अली ने एक साल के कैलेंडर ईयर में ऐसा परफॉर्मेंस कर दुनिया के तीसरे ऑलराउंडर खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 1000 रन और 30 से ज्यादा विकेट चटकाए हो।

मोइन अली से पहले ऐसा कारनामा साल 1982 में इंग्लैंड के इआन बॉथम  ने किया था। 1982 में बॉथम ने 1095 रन और 47 विकेट चटकाए थे। बॉथम के अलावा ऐसा शानदार कारनामा साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस  ने साल 2001 में एक साल में टेस्ट क्रिकेट में 1120 रन और 35 विकेट चटकाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार