भारत ने साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और आवेश खान (Avesh Khan) ने शानदार मैच जिताऊ गेंदबाजी की। इन दोनों ने इतनी खतरनाक गेंदबाजी की अफ्रीका के 4 बल्लेबाज ही डबल डिजिट में पहुंच सके। न्यू वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.3 ओवरों में 116 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन एंडिले फेहलुकवायो ने बनाये। उन्होंने 49 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली। उनके अलावा टोनी डी ज़ोरज़ी ने 22 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 28 रन का योगदान दिया। कप्तान एडेन मार्करम ने 21 गेंद में 2 चौको की मदद से 12 रन बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए। ये अर्शदीप का पहला 5 विकेट हॉल है। आवेश खान ने 4 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव एक विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने मैच को 16.4 ओवर में 2 विकेट खोकर और 117 रन बनाकर जीत लिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेब्यूटेंट साई सुदर्शन ने बनाये। उन्होंने 43 गेंद में 9 चौको की मदद से नाबाद 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 45 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय की पारी खेली। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 88 (73) रन की साझेदारी निभाई। साउथ अफ्रीका की तरफ से एक-एक विकेट वियान मुल्डर और एंडिले फेहलुकवायो को मिला। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार। 

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीज़ा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज़ शम्सी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार