इंडियंस वूमेंस ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश वूमेंस को 44 रन के अंतर से हरा दिया। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट में खेले गए इस मैच में इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

इंडियन वूमेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 145 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 36(29) रन यास्तिका भाटिया के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए। शेफाली वर्मा ने 22 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंद में 4 चौको की मदद से 30 रन की पारी खेली। यास्तिका और हरमन ने तीसरे विकेट के लिए 45 (33) रन जोड़े। यास्तिका और शेफाली ने 43 (31) रन की साझेदारी निभाई। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट राबेया खान ने हासिल किये। 2 विकेट मारुफा अख्तर ने चटकाए। एक-एक विकेट फाहिमा खातून फरिहा त्रिस्ना लेने में सफल रही। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 101 रन ही बना पायी। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान निगार सुल्ताना के बल्ले से निकले। उन्होंने 40 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। मुर्शिदा खातून ने 18 गेंद में एक चौके की मदद से 13 रन बनाये। शोर्ना अख्तर ने 18 गेंद में एक चौके की मदद से 11 रन बनाये। इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट रेणुका सिंह ठाकुर ने अपने नाम किये। पूजा वस्त्राकर 2 विकेट लेने में कामयाब रही। दीप्ति शर्मा, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

इंडियन वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह, राधा यादव। 

Also Read: Live Score

बांग्लादेश वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: दिलारा अख्तर, मुर्शिदा खातून, शोर्ना अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), फाहिमा खातून, राबेया खान, शोभना मोस्तरी, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर, फरिहा त्रिस्ना। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार