इंग्लैंड वूमेंस ने इंडियन वूमेंस को 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) और डेनियल व्याट (Danielle Wyatt) के अर्धशतकों की मदद से 38 रन से हरा दिया। इंडियन वूमेंस की तरफ से शैफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली जो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। इंडियन वूमेंस की हार का मुख्य कारण उनकी खराब फील्डिंग है। 

Advertisement

इंग्लैंड वूमेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 197 रन का स्कोर खड़ा किया। नेट साइवर-ब्रंट ने इंग्लैंड वूमेंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 77(53) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए। उनके अलावा डेनियल व्याट ने 75(48) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के जड़े। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 138 (87) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। रेणुका सिंह ने इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डाले। डेब्यूटेंट श्रेयंका पाटिल 2 विकेट और एक विकेट सैका इशाक लेने में सफल रही। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन वूमेंस की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी इंडियन वूमेंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन शैफाली वर्मा ने बनाये। उन्होंने 42 गेंद में 9 चौको की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 21 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये। ऋचा घोष ने 16 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये। इंग्लैंड वूमेंस की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट सोफी एक्लेस्टोन ने हासिल किये। एक-एक विकेट सारा ग्लेन, फ्रेया केम्प और नेट साइवर-ब्रंट को मिला। 

इंडियन वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, सैका इशाक। 

Also Read: Live Score

इंग्लैंड वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: डेनियल व्याट, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल, माहिका गौर। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार