तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज वूमेंस ने कप्तान हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से इंडिया को 9 विकेट से रौंद दिया। इसी के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर गयी। दूसरा मैच डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई में खेला गया था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन वूमेंस ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 62(41) रन कप्तान स्मृति मंधाना ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा ऋचा घोष ने 32(17) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके जड़े। दीप्ति शर्मा ने 15 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अफी फ्लेचर, कप्तान हेले मैथ्यूज, डिएंड्रा डॉटिन और शिनेल हेनरी ने अपनी झोली में डालें। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज वूमेंस ने 15.4 ओवर में एक विकेट खोकर और 160 रन बनाकर जीत लिया। कप्तान मैथ्यूज ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 47 गेंद में 17 चौको की मदद से नाबाद 85 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कियाना जोसेफ ने 22 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली। शेमाइन कैंपबेल ने 26 गेंद में 4 चौको की मदद से 29 रन की पारी खेली। कप्तान मैथ्यूज  और कैंपबेल ने दूसरे विकेट के लिए 94(55)* रन की साझेदारी की। मैथ्यूज और जोसेफ ने पहले विकेट के लिए 66(40) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन साझेदारी की। वेस्टइंडीज की तरफ से एकमात्र विकेट साइमा ठाकोर को मिला। 

इंडियन वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), उमा छेत्री, जेमिमा रोड्रिग्स, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सजीवन सजना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, साइमा ठाकोर, तितास साधु, रेणुका ठाकुर सिंह।

वेस्टइंडीज वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, शिनेल हेनरी, नेरिसा क्राफ्टन, शबिका गजनबी, ज़ैदा जेम्स, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार