Bangladesh vs Sri Lanka: असिथा फर्नांडो (10-141) की बेहतरीन गेंदबाजी औऱ एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 145 रन) दिनेश चांदीमल (124 रन) के शानदार शतकों के दम पर श्रीलंका ने ढाका में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 10 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए बांग्लादेश ने श्रीलंका के सामने 29 रनों को लक्ष्य दिया था, जिसे ओशादा फर्नांडो (नाबाद 21) और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (नाबाद 7) ने मिलकर तीन ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने दो मैच की यह सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है। 

Advertisement

प्लेयर ऑफ द मैच रहे असिथा ने 141 रन देकर कुल 10 विकेट हासिल किए। जिसमें उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में छह विकेट झटके। दो शतकों की बदौलक कुल 344 रन बनाने के लिए मैथ्यूज को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

Advertisement

बता दें इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम (नाबाद 175 रन) और लिटन दास (141 रन) के शतक के दम पर 365 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका ने मैथ्यूज और चांदीमल के शतक से 506 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और 141 रनों की अहम बढ़त हासिल की।  

बांग्लादेश की टीम पांचवें दिन दूसरी पारी में 34 रन पर 4 विकेट से आगे खेलने उतरी थी। लेकिन असिथा की शानदार गेंदबाजी के चलते श्रीलंका की पूरी टीम 169 रनों पर सिमट गई। लिटन दास (52 रन) और शाकिब अल हसन (58) रन ने मिलकर पारी संभालने की कोशिश की और छठे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की।  एक समय बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 156 रन था। लेकिन टीम के आखिरी 5 विकेट सिर्फ 13 रनों के अंदर ही गिर गए।

श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में फर्नांडो ने छह विकेटस वहीं कसुन रजिथा ने दो और रमेश मेंडिस ने एक विकेट चटकाया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार