IND vs AFG T20 Series: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला गुरुवार (11 जनवरी, 2024) को मोहाली में खेला जाएगा। भारतीय टी20 टीम में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी हुई है, ऐसे में अब टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव होने तय माने जा रहे हैं। आपको बता दें कि रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग पार्टनर के तौर पर मैदान पर उतरने के लिए भी 3 खिलाड़ियों के बीच रेस हो रही है।

Advertisement

इन तीन खिलाड़ियों में स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली, बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल और दाएं हाथ के बल्लेबाज़ शुभमन गिल शामिल हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली की भी लंबे समय के बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है। कोहली ने बीते समय में टी20 फॉर्मेट में ओपनिंग करने की इच्छा जताई है, ऐसे में वो रोहित के ओपनिंग पार्टनर बनने के एक विकल्प हैं।

Advertisement

हालांकि ऐसा होगा ये थोड़ा मुश्किल है क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई टीम में फिलहाल मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव मौजूद नहीं है। ऐसे में संभव है कि विराट नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करें।

 

इस रेस में सबसे बड़ी जंग यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच है। इन दोनों ही युवाओं ने बीते समय में अपने टैलेंट से सभी को खूब प्रभावित किया है। एक तरफ यशस्वी हैं जो टीम को रोहित के साथ दाएं और बाएं हाथ के ओपनिंग पार्टनर का विकल्प देते हैं और विस्फोटक शुरुआती करके विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हैं। वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल हैं जिन्होंने रनों का अंबार लगाकर तीनों ही फॉर्मेट में अपनी काबिलित साबित की है।

गिल एक छोर संभालकर बड़ी इनिंग खेल सकते हैं, वहीं बड़े चौके-छक्के लगाने की भी काबिलित रखते हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि मैनेजमेंट किस खिलाड़ी पर भरोसा जताती है और कौन कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करने उतरता है। ये भी जान लीजिए कि अफगानिस्तान ने भी टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

भारतीय टीम - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्वोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान।

Advertisement

Also Read: Live Score

अफगानिस्तान टीम- इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनात, अजमतुल्लाह ओमरजई, शरफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नैब और राशिद खान. 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार