आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पहले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि BCCI ने उन पर एक मैच का बैन लगा रखा है। हार्दिक पर बैन लगा है क्योंकि पिछले सीजन उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कई मैचों में स्लो ओवर रेट से बॉलिंग की थी। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि हार्दिक की गैरमौजूदगी में आईपीएल 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस के पहले मैच में कौन से 3 खिलाड़ी कप्तानी की जिम्मेदारी उठा सकते हैं।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

Advertisement

इस लिस्ट में सबसे ऊपर स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है। SKY इंटरनेशनल लेवल पर टीम इंडिया की कैप्टेंसी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है ऐसे में अब उनकी इस क्षमता का फायदा मुंबई इंडियंस भी उठा सकती है। गौरतलब है कि वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए एक मैच में कैप्टेंसी की जिम्मेदारी पहले भी उठा चुके हैं। यही वजह है वो इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)

गन गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी इस खास लिस्ट का हिस्सा हैं। ये दाएं हाथ का घातक बॉलर दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ों में से एक है। बुमराह आईपीएल में भी 133 मैचों का अनुभव रखते हैं। वो टीम इंडिया को भी कई इंटरनेशनल मैचों में लीड कर चुके हैं, ऐसे में अगर MI चाहे तो उनके कैप्टेंसी अनुभव का फायदा उठा सकते हैं। बुमराह के नाम आईपीएल में 165 विकेट दर्ज हैं। वो साल 2013 से मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल रहे हैं।

तिलक वर्मा (Tilak Varma)

Advertisement

मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के यंग सुपरस्टार तिलक वर्मा भी हमारी लिस्ट में शामिल हैं। ये 22 साल का खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए तीन सीजन खेल चुका है जिसमें उन्होंने 38 मैचों में लगभग 40 की औसत से 1156 रन बनाए हैं।

इस यंग टैलेंट को मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए 8 करोड़ में रिटेन किया है, ऐसे में ये साफ है कि वो उन्हें लंबे समय तक साथ रखना चाहते हैं। यही वजह है हो सकता है कि हार्दिक की गैरमौजदूगी में तिलक वर्मा को फ्यूचर देखते हुए टीम को लीड करने का मौका मिले।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार