पिछला टी20 वर्ल्ड कप यूएई में खेला गया था जहां तेज गेंदबाज़ों के लिए ना के बराबर मदद थी, लेकिन इस साल परिस्थितियां बदल चुकी हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है जहां तेज गेंदबाज़ हरी पिचों का खूब लुफ्त उठा रहे हैं। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 4 गन गेंदबाज़ों के नाम जिन्होंने विपक्षी बल्लेबाज़ों का टूर्नामेंट में जीना दूभर कर दिया है।

Advertisement

मार्क वुड (Mark Wood)

Advertisement

मार्क वुड बेहतरीन यॉर्कर और शानदार बाउंसर फेंकने की कला रखते हैं। वुड उन चुनिंदा गेंदबाज़ों में से एक हैं जो बल्लेबाज़ों को किसी बेजान पिच पर भी अपनी आग उगलती गेंद से परेशान कर सकते हैं। बता दें कि इस इंग्लिश गेंदबाज़ ने टूर्नामेंट में 155kph की स्पीड से गेंद फेंकी है जो कि अब तक टूर्नामेंट की सबसे तेज गेंद है।

एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje)

Advertisement

एनरिक नॉर्खिया अपने नाम से नहीं बल्कि अपनी बॉलिंग की रफ्तार से जाने जाते हैं। इस साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ ने टूर्नामेंट में गेंदबाज़ी करते हुए 153kph की स्पीड से विपक्षी बल्लेबाज़ को परेशान किया है। नॉर्खिया उन खिलाड़ियो में से एक हैं जो अपने स्पेल की पहली और आखिरी गेंद 140 kph की स्पीड से डिलीवर करने का दम रखते हैं। 

लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson)

गन गेंदबाज़ों की बात हो और लॉकी फर्ग्यूसन को भुला दिया जाए ऐसा हो नहीं सकता। फर्ग्यूसन ने अपनी रफ्तार से दुनियाभर में जलवे बिखेरे हैं। इस टूर्नामेंट में भी उन्होंने अपनी आग उगलती बॉलिंग से छाप छोड़ी है। इस कीवी गेंदबाज़ ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में 151kph की रफ्तार दिखाई है। हाल ही में उन्होंने आईपीएल में भी 157.3kph के आंकड़े को छुआ था।

Advertisement

हारिस रऊफ (Haris Rauf)

Advertisement

पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज़ हारिस रऊफ ने गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ों के कान के पास सिटी बजाई है। ऑस्ट्रेलिया की हरी पिचों पर हारिस का सामना करना बल्लेबाज़ों के लिए बुरे सपने जैसा है। हाल ही में हारिस की एक बाउंसर गेंद नीदरलैंड्स के खिलाड़ी के हेलमेट पर लग गई थी जिसके बाद वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इस पाकिस्तानी गेंदबाज़ ने टूर्नामेंट में गेंदबाज़ी के दौरान 151kph की रफ्तार से आग उगली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार