17 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी एकमात्र टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज रंगना हेराथ ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हेराथ टेस्ट क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

हेराथ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली और दूसरी पारी में 5-5 विकेट हासिल कर यह कीर्तिमान बनाया। टेस्ट क्रिकेट में यह आठवां मौका है जब उन्होंने एक मैच में दस विकेट लिए हैं। 

Advertisement

इस मामले में उन्होंने भारत के महान गेंदबाज अनिल कुंबले की बराबरी की है। कुंबले के नाम 132 टेस्ट मैचों में 8 बार एक मैच में दस विकेट हासिल किए हैं। जबकि हेराथ ने ये कारनामा सिर्फ 81 टेस्ट मैचों में ही कर दिखाया। 

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड हेराथ के हमवतन और महान स्पिनर मुथ्थैया मुरलीधरन के नाम हैं। मुरली ने अपने पूरे करियर में 22 बार ये कमाल किया। उनके बाद शेन वॉर्न ने 10 बार और न्यूजीलैंड के महान गेंदबाज रिचर्ड हेडली ने 9 बार एक मैच में दस विकेट हासिल किए हैं। 

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच के चौथे दिन मेहमान टीम ने 360 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है। जिम्बाब्वे टीम इस समय 8 विकेट खोकर बल्लेबाजी कर रही है। इसमें से 5 विकेट सिर्फ हेराथ ने ही झटके हैं। 

 

Advertisement

टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज इस प्रकार हैं।

नंबर गेंदबाज मैच एक मैच में 10 विकेट
1 मुथ्थैया मुरलीधरन 133 22
2 शेन वॉर्न 145 10
3 रिचर्ड हेडली 86 9
4 रंगना हेराथ 81 8
5 अनिल कुंबले 132 8

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार