श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। टीम इंडिया को रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने तेज़ शुरुआत दी लेकिन दोनों पहले सेशन में ही आउट हो गए। इसके बाद फैंस को वो पल देखने को मिला जिसका वो काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे।

Advertisement

विराट कोहली अपने 100वें टेस्ट में बल्लेबाज़ी के लिए आए और उनसे फैंस को उम्मीद थी कि वो अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाएंगे लेकिन वो सिर्फ 45 रन बनाकर आउट हो गए। विराट के आउट होते ही सोशल मीडिया पर मायूसी छा गई लेकिन इसी बीच एक फैन का ट्वीट भी वायरल हो गया।

Advertisement

इस ट्वीट में विराट को लेकर एक फैनगर्ल ने मैच से पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि वो 45 रन बनाकर आउट होंगे। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया था कि विराट कैसे और किस गेंदबाज़ की बॉल पर आउट होंगे। इस फैनगर्ल की इतनी सटीक भविष्यवाणी देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी हैरान दिखे।

श्रुति नाम की इस ट्विटर यूज़र ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'कोहली अपने 100वें टेस्ट में 100 रन नहीं बनाएंगे। 4 कवर ड्राइव के साथ वो 45 (100) रन बनाएंगे और फिर एम्बुलडेनिया उनको बोल्ड करेंगे। इसके बाद वो चौंक जाएंगे और निराशा में अपना सिर हिलाएंगे।'

इस ट्वीट को देखकर आप भी हक्के-बक्के रह गए होंगे कि कोई ऐसी सटीक भविष्यवाणी कैसे कर सकता है। यहां तक कि बड़े से बड़े ज्योतिश और क्रिकेट पंडित भी ऐसी भविष्यवाणी नहीं कर पाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार