भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra ) ने सितंबर के महीने में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी20 एशिया कप (T20 Asia Cup 2025) के लिए भारतीय टीम का चुनाव किया है। गौरतलब है कि उन्होंने अपनी पसंदीदा टीम में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को भी जगह दी है और उन्हें प्लेइंग इलेवन तक में शामिल किया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, आकाश चोपड़ा ने मंगलवार, 19 अगस्त को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वो टी20 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन और स्क्वाड चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने सबसे पहले अपनी टीम के ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को चुना, वहीं इसके बाद उन्होंने नंबर-3 और नंबर-4 पर तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को रखा।

Advertisement

इसके बाद आकाश चोपड़ा ने नंबर-5 की पॉजिशन के लिए श्रेयस अय्यर को सबसे बेहतर खिलाड़ी कहा और उन्हें प्लेइंग इलेवन में जोड़ा। वो श्रेयस की तारीफ करते हुए बोले, "मैंने श्रेयस को अपनी टीम में जगह दी है, उनका अब खेलना बनता है। अगर वो खेलते हैं तो वो प्लेइंग इलेवन में होने चाहिए। मुझे लगता है अगर उनके साथ सब कुछ सही चलता तो वो आज टीम इंडिया की कैप्टेंसी की रेस में होते।"

गौरतलब है कि श्रेयस ने साल 2023 से ही टीम इंडिया के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है, हालांकि वो लगातार ही घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करके वहां अपनी पॉजिशन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

इसके बाद आकाश चोपड़ा ने टीम में तीन ऑलराउंडर शामिल किए हैं जो कि कोई और नहीं, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर हैं। बता दें कि आखिर में आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग इलेवन में तीन गेंदबाज़ जोड़े जो कि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, और तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह हैं।

टी20 एशिया कप के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

आकाश चोपड़ा ने एशिया कप के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन चुनने के बाद स्क्वाड के बचे हुए चार खिलाड़ी भी चुने जिनमें तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा, विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा, ओपनर बैटर यशस्वी जायसवाल और स्पिनर कुलदीप यादव शामिल  हैं।

पूर्व खिलाड़ी का मानना है कि अगर टूर्नामेंट के दौरान किसी तेज गेंदबाज़ को चोट लगती है तो ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा उनकी जगह ले सकते हैं, वहीं मुख्य विकेटकीपर संजू सैमसन के चोटिल होने पर जितेश शर्मा ये भूमिका निभा पाएंगे। टीम को अगर सलामी बल्लेबाज़ की जरूरत होती है तो वहां यशस्वी जायसवाल होंगे, वहीं वरुण चक्रवर्ती के बैकअप के तौर पर कुलदीप का ऑप्शन रहेगा।

Advertisement

टी20 एशिया कप के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई भारतीय टीम का स्क्वाड

Also Read: LIVE Cricket Score

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार