भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हाल ही में समाप्त हुई साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन बल्ले से वो अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे। अय्यर ने अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर भी अटैकिंग क्रिकेट खेलनाज जारी रखा लेकिन वो सफल ना हो सके। अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को लेकर एक बयान दिया है जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

हाल ही में एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में आक्रामक रुख अपनाने का इरादा जताया। अय्यर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में कैसी भी परिस्थिति हो वो अटैकिंग क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ेंगे। अय्यर के इस बयान पर अब साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डी विलियर्स ने रिएक्ट किया है और डी विलियर्स का मानना है कि आप टेस्ट क्रिकेट में पूरा दिन अटैक नहीं कर सकते हैं।

Advertisement

डी विलियर्स ने एक यूट्यूब वीडियो में अपना दृष्टिकोण साझा किया और कहा “मैं वास्तव में उसे मैदान पर देखने का आनंद लेता हूं। वो सकारात्मक मानसिकता के साथ इंग्लैंड टेस्ट मैचों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैं इस विचार से ज्यादा सहमत नहीं हूं कि परिस्थिति चाहे जो भी हो, आपको हमेशा सकारात्मक होकर खेलना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट इस तरह से नहीं चलता। हालांकि, जैसे-जैसे उसे अधिक अनुभव प्राप्त होगा, वो इसे स्वयं समझ जाएगा।''

Also Read: Live Score

आगे बोलते हुए डी विलियर्स ने कहा, “टेस्ट क्रिकेट में पूरे दिन सकारात्मक बल्लेबाजी करना संभव नहीं है। मानसिक रूप से सकारात्मक रहें और परिस्थितियों के अनुरूप ढलकर बल्लेबाजी करनी होती है। आपको आक्रामक तरीके से खेलने का अधिकार अर्जित करना होगा, श्रेयस अधिक टेस्ट अनुभव के साथ बहुत कुछ सीखेंगे।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार