India vs Japan T20I: भारतीय क्रिकेट टीम को ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने मंगलवार (22 सितंबर) को कांटो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल में खराब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहली बार कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है। 

Advertisement

रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक स्ट्राईक पर आए और चार्ली हारा-हिंज के खिलाफ शोमा सुगाया-स्लेटर को कैच थमा बैठे। इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

यह पांचवीं बार है जब ओपनिंग करते हुए वह अपनी पहली गेंद पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है। 

साल में सबसे ज्यादा गोल्डन डक

साल 2026 में यह पांचवीं बार है जब अभिषेक पहली गेंद (गोल्डन डक) पर आउट हुए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर आउट होने के मामले में अभिषेक संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं, उनसे पहले रवांडा के केविन इराकोज (2023) और जिम्बाब्वे के  रिचर्ड नगारवा (2024) ने यह अनचाहा कारनामा किया था। 

अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी

टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी अभिषेक ने बराबरी कर ली है। 2026 में टी-20 इंटरनेशनल वह सातवीं बार आउट हुए हैं और इस लिस्ट में ज़प्पी बिमेनीमाना, ऑर्काइड तुइसेंगे और सईम अयूब की बराबरी की।

T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा डक  (सात-सात)

ज़प्पी बिमेनीमाना (2023)

ऑर्काइड तुइसेंगे (2023)

सईम अयूब (2025)

अभिषेक शर्मा (2026) *

राशिद खान को छोड़ा पीछे

टी-20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में राशिद खान और शादाब खान को पछाड़कर अभिषेक टॉप पर आ गए हैं। 2026 में टी-20 में वह 10वीं बार 0 पर आउट हुए हैं। 

टी-20 में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 0

10 अभिषेक शर्मा (2026)*

9 राशिद खान (2019)

9 शादाब खान (2024)
 

बता दें कि मैदान गिला होने के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ, जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर 5 ओवर प्रति पारी कर दी गई। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद शुरूआत खराब रही। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार