आईपीएल 2023 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने काइल मेयर्स (Kyle Mayers) के अर्धशतक और आवेश खान ( Avesh Khan) के 3 विकेट की मदद से राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हार का स्वाद चखा दिया। इस हार के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कहा कि हमें हार से जरूर सबक लेंगे और आगे बढ़ेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम जरूर सबक लेंगे और आगे बढ़ेंगे। हमारी बल्लेबाजी लाइन अप के साथ, 155 एक पीछा करने योग्य लक्ष्य था। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। हमें स्मार्ट क्रिकेट खेलने की जरूरत है और 9-10 तक अच्छा चल रहा था। फिर यह बीच के फेज में एक बड़ा ओवर करने की बात थी। हमने उन्हें उस स्कोर तक सीमित रखने का अच्छा काम किया है।" 

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 154 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 51(42) रन सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 39(32) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 82(65) रन की साझेदारी की थी। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने अपने नाम किये। वहीं एक-एक विकेट संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और जेसन होल्डर ने अपने खाते में जोड़ा। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने यह मैच 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन ही बना पाने में सफल हो पायी। इस मैच में सबसे ज्यादा 44(35) रन यशस्वी जायसवाल के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वहीं जोस बटलर ने 40(40) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट आवेश खान ने लिए। उन्होंने 4 ओवरों के अपने कोटे में 25 रन देते हुए 3 विकेट लिए।  मार्कस स्टोइनिस भी 2 विकेट लेने में सफल रहे। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार