Alex Hales Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (CPL 2025) का 16वां मुकाबला शनिवार, 30 अगस्त को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) और बारबाडोस रॉयल्स (Barbados Royals) के बीच ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान ट्रिनाबागे नाइट राइडर्स के स्टार सलामी बल्लेबाज़ एलेक्स हेल्स (Alex Hales) अपने बैट से धमाल मचाकर जोस बटलर (Jos Buttler) का एक बड़ा T20 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इंग्लिश क्रिकेट एलेक्स हेल्स टी20 फॉर्मेट में दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने दुनियाभर में टी20 लीग खेलते हुए 507 मैचों में 13,931 रन बनाने का कारनामा किया है। इस दौरान उन्होंने 1,522 चौके और 569 छक्के ठोके।

Advertisement

यहां से अगर एलेक्स हेल्स CPL 2025 के 16वें मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ बैटिंग करते हुए अपनी इनिंग में सिर्फ दो छक्के जड़ते हैं तो ऐसा करते हुए वो टी20 में अपने 571 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ वो जोस बटलर को पछाड़ते हुए टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले पांचवें नंबर के खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में 570 छक्के मारे हैं।

जान लें कि टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम दर्ज है जिन्होंने 463 मैचों में 1056 छक्के मारे।

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी

क्रिस गेल - 463 टी20 मैचों में 1056 छक्के

Advertisement

कीरोन पोलार्ड - 711 टी20 मैचों में 941 छक्के

आंद्रे रसेल - 565 टी20 मैचों में 761 छक्के

निकोल्स पूरन - 415 टी20 मैचों में 661 छक्के

Advertisement

जोस बटलर - 466 टी20 मैचों में 570 छक्के

एलेक्स हेल्स - 507 टी20 मैचों में 569 छक्के

ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में अगर एलेक्स हेल्स 69 रन बनाते हैं तो वो दुनिया के ऐसे सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में 14,000 या उससे ज्यादा रन बनाए होंगे। क्रिस गेल (14,562 टी20 रन) के अलावा कोई भी खिलाड़ी ये कारनामा नहीं कर पाया है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम: कॉलिन मुनरो, एलेक्स हेल्स, कीसी कार्टी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर/कप्तान), कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, अकील होसेन, सुनील नरेन, मैककेनी क्लार्क, मोहम्मद आमिर, अली खान, टेरेंस हिंड्स, जोशुआ दा सिल्वा, नाथन एडवर्ड्स, उस्मान तारिक, यानिक कारिया, डेरेन ब्रावो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार