25 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। एंटीगुआ टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी औऱ 92 रन से मात देकर भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया।  भारत की यह वेस्टइंडीज में वेस्टइंडीज की खिलाफ सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। इससे पहले भारत कभी भी वेस्टइंडीज में पारी के अंतर से कोई टेस्ट नही जीत पाया था। ये भी पढ़ें: कोहली को झटका, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने किसी और से की सगाई

Advertisement

इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज में कुल 5 टेस्ट मैच जीते थे। इससे पहले उसने वेस्टइंडीज में सबसे बड़ी जीत मार्च 1971 में पोर्ट ऑफ स्पेन में दर्ज की थी जब भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया था। ये भी पढ़ें: अश्विन ने बनाया टेस्ट क्रिकेट में अनोखा रिकॉर्ड, बने सबसे बड़े गेंदबाज

Advertisement

टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को सबसे बड़ी जीत मुंबई में नवंबर 2013 में मिली थी। सचिन तेंदुलकर के विदाई वाले उस मुकाबले में भारत ने पारी और 126 रनों से वेस्टइंडीज को मात दी थी। 

एशिया के बाहर सबसे बड़ी जीत

वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली यह शानदार जीत भारत के लिए एशिया के बाहर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले एशिया के बाहर सबसे बड़ी जीत सितंबर 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में हासिल की थी। उस मैच में पारी और 90 रनों से भारत ने जीत दर्ज की थी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को मिली पांच बड़ी जीत

Advertisement

पारी और 126 रनो से - मुंबई नवंबर 2013

पारी और 112 रनों से - मुंबई अक्टूबर 2002

पारी और 92 रनों से - एंटीगुआ जुलाई 2016

Advertisement

पारी और 51 रनों से - कोलकाता नवंबर 2013

पारी और 15 रनों से - कोलकाता नवंबर 2011

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार