भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पुष्टि की है कि वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) दिल्ली में टीम के साथ जुड़ेंगे, जहां 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ भारत अपना अगल मैच खेलेगा। 

Advertisement

अमेरिका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में मिली 29 रन की जीत के बाद सूर्यकुमार ने कहा, “ वॉशी (वॉशिंगटन) दिल्ली मे हमारे साथ जुड़ेंगे। वह ठीक हैं सब अच्छा है।” 

Advertisement

पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में वॉशिंगटन चोटिल (साइड स्ट्रेन) हो गए थे और उसके बाद से ही टीम से बाहर थे। वनडे सीरीज में उनकी जगह आयुष बदोनो को मौका मिला था। लेकिन भारतीय टीम ने उन्हें रिप्लेस ना करने का फैसला किया क्योंकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी। 

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी बीमार होने के कारण अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्हें लेकर भी कप्तान ने जानकारी दी। 

सूर्यकुमार ने कहा,  “मौसम की वजह से उन्हें तेज बुखार था, जैसे अभिषेक शर्मा की तबीयत भी ठीक नहीं थी। लेकिन इसके अलावा सब कुछ ठीक है।”

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 77 रन के कुल स्कोर पर 6 विकेट गवा दिए थे। लेकिन सूर्यरकुमार 49 गेंदों में नाबाद 84 रन की पारी खेली, जिससे भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। 

Advertisement

सूर्यकुमार को टीम को मुश्किल से निकालने का भरोसा था, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि बल्लेबाज़ “थोड़ा और समझदारी से” खेल सकते थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

सूर्यकुमार ने कहा“ मैं ही बता सकता हूँ कि मैं कितना दबाव महसूस कर रहा था। लेकिन उसी समय मुझे यह भरोसा भी था कि मैं पहले भी ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाज़ी कर चुका हूं। और मैंने मुंबई के मैदानों में काफी क्रिकेट खेला है, इसलिए मुझे पता था कि अगर मैं आख़िर तक टिक गया, तो फर्क डाल सकता हूं। यह विकेट वानखेड़े की आम पिचों से थोड़ी अलग थी। लेकिन उसी समय हमें यह भी पता था कि जब हम सुबह उठे थे, तो बाहर ज़्यादा धूप नहीं थी। क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन ने सबसे अच्छी पिच तैयार करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ चीज़ें उनके नियंत्रण में नहीं होतीं। पर्याप्त धूप नहीं थी, जिससे पिच को ठीक से रोल और पानी दिया जा सके। लेकिन हम हर चीज़ का बहाना भी नहीं बना सकते। हम थोड़ा बेहतर बल्लेबाज़ी कर सकते थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार