जमैका तलाहवास के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है। रसेल ने शुक्रवार (27 अगस्त) को सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। जो इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है।

Advertisement

अपनी इस आतिशी पारी के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ वहाब रियाज की जमकर कुटाई की। रसेल ने उनके एक ही ओवर में 4 छक्कों समेत 32 रन लूट लिए। वहाब को रसेल के सामने पता ही नहीं चल रहा था कि कहां गेंद डालें क्योंकि रसेल हर गेंद को बाउंड्री के बाहर मार रहे थे।

Advertisement

रसेल के हाथों पिटने के बाद वहाब के आंकड़े एक गेंदबाज़ के रूप में काफी डराने वाले हैं। वहाब ने अपने कोटे के चार ओवर भी नहीं डाले और तीन ओवरों में 61 रन लुटवा दिए। फ्रेंचाइजी टी-20 क्रिकेट में तीन ओवरों में यह किसी भी गेंदबाज द्वारा खर्च किए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

इससे पहले आईपीएल 2013 में थिसारा परेरा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन ओवर में 60 रन लुटाए थे। रसेल के अर्धशतक की बदौलत जमैका ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। यह सीपीएल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार