नई दिल्ली, 1 दिसम्बर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरूवार को तीन सदस्यीय सलाहकार समिति (सीएसी) नियुक्त करने की घोषणा की जिसमें अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक को शामिल किया गया है।

Advertisement

मल्होत्रा ने सात टेस्टों और 20 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। परांजपे ने भारत के लिए चार वनडे खेले हैं और वह एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में पुरुष सीनियर चयन समिति के सदस्य रहे थे।

Advertisement

सुलक्षणा ने दो टेस्ट, 46 वनडे और 31 टी20 मैच खेले हैं। वह तीन सदस्यीय पिछली सीएसी का हिस्सा थीं जिसके दो अन्य सदस्य मदन लाल और आरपी सिंह थे।

मदनलाल 70 साल की उम्र पार करने के बाद सीएसी में बने रहने के लिए अयोग्य हो गए थे जबकि आरपी सिंह आईपीएल टीम मुम्बई इंडियंस के साथ टेलेंट स्काउट के रूप में जुड़ गए थे। सीएसी में फिर दो रिक्त स्थान रह गए थे।

सिंह और सुलक्षणा ने नवम्बर 2021 में राहुल द्रविड़ का साक्षात्कार लिया था । सीएसी का पहला काम पांच सदस्यीय सीनियर पुरुष चयन पैनल के नए सदस्यों को चुनना रहेगा।

18 नवम्बर को बीसीसीआई ने चयन समिति के सभी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये जब भारत पुरुष टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गया था।

Advertisement

आवेदन देने की अंतिम तारीख 28 नवम्बर थी और कई रिपोटरें में कहा गया था कि 60 से ज्यादा आवेदकों ने चयन समिति के लिए अपना आवेदन दिया है।

18 नवम्बर को बीसीसीआई ने चयन समिति के सभी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये जब भारत पुरुष टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गया था।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार