IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN Test) के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम खेला जाएगा जिससे पहले भारतीय टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये जानकारी मिली है कि चेन्नई टेस्ट के लिए टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक कैसा होगा।

Advertisement

3 स्पिनर होंगे टीम में शामिल, अक्षर को नहीं मिलेगी जगह

Advertisement

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए मेजबान टीम की प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनर और दो पेसर शामिल किये जाएंगे। स्पिनर के तौर पर मैनेजमेंट रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव को मौका देने के पक्ष में दिख रहा है।

इसका साफ मतलब ये है कि टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि अक्षर ने बीते समय में इंटरनेशनल लेवल पर अपनी बॉलिंग और बैटिंग दोनों से ही काफी प्रभावित किया है, लेकिन मैनेजमेंट ये बात कई बार साफ कर चुकी है कि जडेजा और अक्षर एक जैसे खिलाड़ी हैं जिस वजह से उन्हें साथ मौके मिलेंगे ऐसा काफी कम ही होगा।

ये भी जान लीजिए कि पेसर के तौर पर जसप्रीत बुमराह पहली पसंद होंगे। वहीं दूसरे पेसर के तौर पर मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन में नज़र आ सकते हैं। हालांकि आकाश दीप भी इस रेस में बने हुए हैं।

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीमें इस प्रकार हैं।

भारतीय टीम (पहले टेस्ट के लिए): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जेकर अली अनिक। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार