पेशावर जाल्मी के हैदर अली और उमेद आसिफ को स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर मुल्तान सुल्तान के साथ होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के फाइनल मुकाबले से निलंबित कर दिया गया है।

Advertisement

पीएसएल ने बयान जारी कर बताया कि इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार किया, जिसके बाद इन्हें पीएसएल के छठे संस्करण के खिताबी मुकाबले से निलंबित किया गया।

Advertisement

बयान में कहा गया कि हैदर को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे से भी बाहर रखा गया है। पीएसएल ने बताया कि हैदर और आसिफ बायो बबल के बाहर लोगों से मिले और इन्होंने इस दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया।

पीएसएल ने बयान जारी कर कहा, "यह घटना बुधवार को घटी और फैसला गुरुवार को टूर्नामेंट कोविड-19 मैनेजमेंट पैनल जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य ऑपरेटिंग अधिकारी सलमान नासिर और पीएसएल-6 के प्रमुख बाबर हामिद ने लिया।"

बयान में कहा कि दोनों क्रिकेटरों ने घटना के बाद किसी भी समय किसी भी अन्य टीम के सदस्यों के साथ बातचीत नहीं की और उन्हें कमरे के आईसोलेशन में रखा गया।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार