भारत के खिलाफ जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को कप्तान टिम पेन को आउट करार दिए जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों ने अंपायर निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) में स्निकोमीटर के इस्तेमाल में निरंतरता लाने की मांग की है। भारत के खिलाफ जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा की गेंद को विकेटकीपर ऋषभ पंत के द्वारा लपकने के बाद मैदानी अंपायर पॉल रीफेल के फैसले के खिलाफ लिए गए डीआरएस पर तीसरे अंपायर पॉल विल्सन ने पेन को आउट दे दिया।

Advertisement

हालांकि ठीक इसी तरह का मामला मैच के दूसरे दिन रविवार को हुआ था जब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद पर भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के खिलाफ कोट बिहाइंड की अपील की गई थी, जिसे नॉटआउट करार दिया गया था।

Advertisement

पेन और पुजारा, दोनों के मामले में हॉटस्पॉट से ऐसा कहीं नहीं दिख रहा था कि बल्ले पर गेंद के लगने की कोई निशान है, लेकिन स्निकोमीटर में गेंद का बल्ले पर लगने की आवाज आ रही थी।

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने कहा, " मैंने इसे ज्यादा नहीं देखा है। लेकिन पेन को आउट दिए जाने का मामला पुजारा जैसा ही था। दोनों में मैंने जो देखा उसमें स्निको (आवाज नापने वाली मशीन) में एक जैसी चीज दिखाई दी, लेकिन एक को आउट नहीं दिया गया जबकि दूसरे को दे दिया गया। इसमें समानता होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, " मैंने पुजारा के बल्ले से गेंद लगने की आवाज सुनी थी। मैं उस समय स्लिप में था। हमने और आपने आज जो मैदान में हुआ उसे भी देखा, ऐसे में या तो सभी को आउट दिया जाए या नहीं , इसमें एक समानता होना चाहिए, जोकि एक खिलाड़ी के रूप में आप चाहते हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार