India Probable Playing XI: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का तीसरा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव होना तय है।
अक्षर पटेल की होगी वापसी: भारतीय टी20 टीम के कैप्टन अक्षर पटेल ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में नहीं खेले थे। दरअसल, टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में आराम देने का फैसला किया था। हालांकि अब भारतीय टीम सुपर-8 में साउथ अफ्रीका जैसी बेहद ही मजबूत टीम से भिड़ने वाली है, ऐसे में अक्षर पटेल की प्लेइंग कॉम्बिनेशन में वापसी तय है। 32 साल का ये हरफनमौला खिलाड़ी अब तक देश के लिए 90 टी20 मैचों में 700 रन (56 पारी) और 92 विकेट चटका चुका है।
वाशिंगटन सुंदर का कटेगा पत्ता: वाइस कैप्टन की XI में जगह बनाने के लिए 26 साल के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को ही बेंच पर बैठना पड़ेगा, जो कि पिछले मुकाबले में उनकी जगह पर खेले थे। वाशिंगटन ने 59 टी20 इंटरनेशनल में अब तक 254 रन (24 पारी) और 51 विकेट लिए हैं। नीदरलैंड के सामने उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में बिना कोई सफलता लिए 36 रन दिए थे।
बताते चलें कि कई मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार ये भी दावा किया जा रहा है कि सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय मैनजमेंट अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग कॉम्बिनेशन में शामिल कर सकती है। हालांकि भारतीय कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसे किसी भी बदलाव के संकेत नहीं दिए हैं।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, मार्को यानसेन।