इंग्लैंड पर भारत की सेमीफाइनल जीत में अक्षर पटेल की भूमिका काफी अहम थी। उन्होंने गेंद से तो विकेट लिया ही लेकिन फील्डिंग में भी तीन कैच लेकर इंग्लिश टीम की कमर तोड़ दी। ऐसे में फाइनल में भी अक्षर से काफी उम्मीदें होंगी क्योंकि वो ना सिर्फ अपनी बैटिंग से बल्कि अपनी बॉलिंग से भी भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिता सकते हैं। ये ऑलराउंडर मौजूदा टूर्नामेंट में टीम का वाइस-कैप्टन भी है, लेकिन हैरानी की बात है कि उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती सुपर 8 मैच से बाहर कर दिया गया था।

Advertisement

अब जब टीम इंडिया टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है तो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अक्षर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।सूर्या ने बताया कि जब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए ड्रॉप किया गया था तो वो बिल्कुल भी खुश नहीं थे। हालांकि, कप्तान और कोच के समझाने के बाद अक्षर पटेल ठीक हो गए।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले सूर्या ने कहा, "सभी मुश्किल फैसले कोच और मैं मिलकर लेते हैं। हम साफ मैच-अप देखते हैं। जब हमने अक्षर पटेल को साउथ अफ्रीका गेम के लिए ड्रॉप किया तो वो खुश नहीं था। वो खुश नहीं था और उसे खुश नहीं होना चाहिए था, लेकिन हमने उसे समझाया कि हमने वो फैसला क्यों लिया और उसने हमारी बात को समझा भी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि भारत ने उस मैच में अक्षर से पहले वाशिंगटन सुंदर को तरजीह दी थी और ये कदम टीम इंडिया को उल्टा पड़ गया क्योंकि सुंदर को एक भी विकेट नहीं मिला और बल्ले से भी वो फ्लॉप साबित हुए। अंत में भारतीय टीम ये बड़ा मैच 76 रन के बड़े अंतर से हार गई। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना हुई जिसके बाद अगले ही मैच में अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई और अब वो लगातार टीम में बने हुए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार