आईपीएल 2023 के तीसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवरों में 193 रन बनाए थे और जब दिल्ली की टीम 193 रनों का पीछा करने उतरी तो 5 ओवर के बाद वो कभी भी ये मैच जीतते हुए नहीं दिखे और अंत में डेविड वॉर्नर के अर्द्धशतक के बावजूद दिल्ली की टीम 50 रन दूर रह गई।

Advertisement

लखनऊ के लिए बल्ले से काइल मेयर्स और गेंद से मार्क वुड हीरो रहे लेकिन इन दोनों के अलावा एक और खिलाड़ी के बारे में चर्चा करना जरूरी है क्योंकि इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन में भी लखनऊ के लिए आखिरी ओवरों में बड़े शॉट्स लगाकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। जी हां, आपने बिल्कुल सही समझा हम बात कर रहे हैं युवा खिलाड़ी आयुष बदौनी की जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ 20वें ओवर में छक्कों की बारिश कर दी।

Advertisement

बदौनी ने इस सीजन के पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ 7 गेंदों में 17 रनों की छोटी मगर आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 2 लंबे छक्के भी देखने को मिले। ये दोनों छ्क्के उन्होंने लखनऊ की पारी के आखिरी ओवर में लगाए। उनका शिकार कोई और नहीं बल्कि दिल्ली के भरोसेमंद गेंदबाज चेतन साकरिया बने जो आखिरी ओवर में काफी रन लुटवा गए।

बदौनी द्वारा लगाए गए ये दो छक्के सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो दिल्ली की टीम चेज़ में कभी दिखी ही नहीं डेविड वॉर्नर ने बेशक अर्द्धशतक लगाया लेकिन उनका ये अर्द्धशतक काफी धीमी गति से आया और आलम ये था कि वो एक छोर पर खड़े भी रहे तो भी ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की टीम ये मैच नहीं जीत सकती।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार