T20 World Cup 2021: नामीबिया ने आयलैंड के खिलाफ मिली शानदार जीत के साथ ही टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 में जगह बना ली है। 126 रनों का पीछा करते हुए, नामीबिया ने पहले 10 ओवरों के बाद महज 49 रन बनाए थे, पारी के बैकएंड में नामीबिया को रन बनाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, उनके कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के इरादे कुछ और ही थे।

Advertisement

गेरहार्ड इरास्मस ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली। मैच के मैदान पर कुछ ऐसा घटा जिसने सभी को हैरान कर दिया। आयलैंड के क्रेग यंग ने 14वें ओवर में डेविड वीस से दो छक्का खाने के बाद, शानदार वापसी करते हुए इरास्मस को क्लीन बोल्ड किया था। लेकिन, इरास्मस क्लीन बोल्ड होते हुए भी आउट नहीं हुए। गेंद स्टंप्स से टकराकर तो निकली लेकिन बेल्स नहीं गिरी।

Advertisement

आयरलैंड के खिलाड़ियों का चेहरा देखने लायक था। UltraEdge पर कोई स्पाइक नहीं, कोई अंदरूनी किनारा नहीं। स्टंप पर गेंद लगी लेकिन बेल्स हिली तक नहीं। जिसके बाद नामीबिया के लिए कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और डेविड वीस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 31 गेंद में नाबाद 53 रन की साझेदारी की।

गेरहार्ड इरास्मस और डेविड वीस की इस साझेदारी के दमपर नामीबिया ने इतिहास रचने में कामयाबाी पाई। नामीबिया ने इस मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर सुपर 12 के लिए क्वालीफाई किया। नामीबिया की टीम ग्रुप ए में श्रीलंका के साथ सुपर 12 में पहुंची है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार