बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने बुधवार (11 मार्च) को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में पाकिस्तान की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.4 ओवर में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई जवाब में बांग्लादेश ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 15.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

बांग्लादेश ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी और नाहिद राणा की अगुवाई में उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित कर दिखाया। पाकिस्तान के लिए अपना डेब्यू मैच खेल रहे साहिबजादा फरहान औऱ माज़ सदाक़त ने पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की लेकिन इसके बाद अगले 73 रन के अंदर सभी 10 विकेट गिर गए। 

Advertisement

टॉप स्कोरर रहे फहीम अशरफ, जिन्होंने 47 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। जिसकी बदौल पाकिस्तान की टीम सैकड़े का आंकड़ा पार कर पाई। इसके अलावा फरहान ने 38 गेंदों में 27 रन बनाए। पाक टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। बांग्लादेश के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत भी काफी खराब रही और उन्होंने सैफ हसन का विकेट सिर्फ 4 रन पर गंवा दिया लेकिन इसके बाद दूसरे विकेट के लिए तंजिद हसन तमीम (67 नॉटआउट) और नजमुल हुसैन शांतो (27) ने 82 रन की साझेदारी की और इस जीत को बेहद आसान बना दिया। हालांकि, जब बांग्लादेश को 6 रन चाहिए थे तब मोहम्मद वसीम जूनियर ने शांतो को आउट कर दिया इसके बाद लिटन दास ने औपचारिकता को पूरा किया औऱ बांग्लादेश को शाही जीत दिला दी। इस शर्मनाक हार के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तानी टीम किस तरह से वापसी करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार