वेलिंगटन, 16 जनवरी (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में सोमवार को सात विकेट से मिली हार के पीछे बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मुशफिकुर रहीम ने कमजोर गेंदबाजी को मुख्य कारण बताया। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेशी टीम पहली पारी में 600 के करीब रन बनाने के बाद भी हार गई। 

Advertisement

इससे पहले 1894-95 में इंग्लैंड के खिलाफ 586 रन बनाने के बाद भी आस्ट्रेलिया को हार मिली थी। अब यह रिकार्ड बांग्लादेश के नाम है। बांग्लादेश के कप्तान मुशफिकुर मैदान में गंभीर रूप से चोटिल 

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, मुशफिकुर ने कहा कि चीजें अलग होतीं अगर टीम के गेंदबाज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दोनों ओर से दबाव डालते। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 160 रन बनाकर न्यूजीलैंड पर 216 रनों की बढ़त हासिल की थी।  कोहली ने खड़े-खड़े जड़ दिया 260 फीट लंबा छक्का, क्रिकेट के इतिहास में है यह विराट कारनामा

न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन (नाबाद 104) और रोस टेलर की अर्धशतकीय पारी के दम पर केवल तीन विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाकर जीत हासिल की। 

इस जीत के साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

मैच के बाद मुशफिकुर ने कहा, "मैच के दौरान चोट लगी थीं, लेकिन हमने खराब गेंदबाजी के कारण मैच हारा। हमें दोनों ओर से कीवी टीम पर दबाव बनाने की जरूरत थी। आशा है कि टीम अपनी अनुभवहीन गेंदबाजी से जल्द सबक लेगी।"  बांग्लादेश ने तोड़ा 123 साल पुराना शर्मानक टेस्ट रिकॉर्ड

Advertisement

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार