कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 (CPL 2024) का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 2 अक्टूबर को त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) और बारबाडोस रॉयल्स (Barbados Royals) के बीच प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला गया था जहां डेविड मिलर (David Miller) नाम का तूफान देखने को मिला और उन्होंने महज़ 17 बॉल पर तूफानी अंदाज में नाबाद 50 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलवाई।

Advertisement

डेविड मिलर ने यहां 17 बॉल पर 5 छक्के और 3 चौके ठोकते हुए 294.12 की स्ट्राइक रेट से हाफ सेंचुरी ठोकी जिसके दम पर बारबाडोस रॉयल्स ने बारिश बाधित मैच में 5 ओवर में मिले 60 रन के टारगेट को महज़ 4.2 ओवर में एक विकेट खोकर जीतकर अपने नाम कर लिया।

Advertisement

इससे पहले त्रिनबागे नाइट राइडर्स ने एलिमिनेटर मैच में बारिश होने से पहले 19.1 ओवर खेलकर 3 विकेट के नुकसान पर 168 रन ठोके थे। नाइट राइडर्स के लिए एक बार फिर निकोलस पूरन का बल्ला गरजा था। उन्होंने बारबाडोस रॉयल्स के गेंदबाज़ों की खूब कुटाई करते हुए 60 बॉल खेलकर 5 छक्के और 6 चौके मारकर नाबाद 91 रन बनाए थे। उनके अलावा जेसन रॉय ने 25 रन, कीरोन पोलार्ड ने 17 रन और आंद्रे रसेल ने 20 रनों की पारी खेली थी।

गौरतलब है कि एलिमिनेटर मैच में हार का सामना करने के बाद अब जहां एक तरफ त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, वहीं दूसरी तरफ बारबाडोस रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। अब वो गुयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच होने वाले क्वालीफायर 1 में हारनी वाली टीम का सामना करेंगे जिससे फाइनल्स में पहुंचने वाली टीमों का फैसला होगा। क्वालीफायर 1 में जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में अपनी जगह बना लेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार