मनुका ओवल में खेले गए बिबिएल के 12वें मुकाबले में सिडनी थंडर ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पर्थ पर्थ स्कोचर्स को 7 विकेट से हरा दिया है।पर्थ स्कोचर्स के दिए गए 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी की टीम ने दिग्गज बल्लेबाज और टीम के कप्तान कैलम फर्ग्यूसन के 53 गेंदों में 61 रन तथा ओलिवर डेविस(36) की मदद से 19.3 ओवरों में ही लक्ष्य को 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

Advertisement

पर्थ स्कोचर्स की टीम की ओर से जैसन बेंड्रॉफ, एरॉन हार्डी तथा फवाद अहमद को एक-एक विकेट हासिल हुआ है।

Advertisement

इससे पहले सिडनी थंडर से टॉस जीतकर पहले पर्थ स्कोचर्स की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। स्कोचर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके 3 विकेट 36 रन पर ही गिर गए। हालांकि ऑलराउंडर मिशेल मार्श(52) और कप्तान एशटन टर्नर(23) के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई और उन्होंने टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। 

सिडनी थंडर की ओर से डेनियल सैम्स, नाथन माइक एंड्रू, तनवीर संगा और बेन कटिंग के खाते में एक-एक विकेट गया।
 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार