आईपीएल 2023 के छठे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए थे और जब केएल राहुल की टीम इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत तो धमाकेदार रही लेकिन अंत में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सिर्फ 205 रन ही बना सकी और 12 रन से ये मैच हार गई।

Advertisement

इस मैच में काइल मेयर्स और निकोलस पूरन ने लखनऊ को जीत दिलाने की बहुत कोशिश की लेकिन सीएके की टीम अंत में लखनऊ के मुकाबले 21 साबित हुई। हालांकि, एक समय जब पूरन बल्लेबाजी कर रहे थे तब लखनऊ के पास मैच जीतने का अच्छा मौका था लेकिन बेन स्टोक्स ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़कर ना सिर्फ पूरन को आउट किया बल्कि लखनऊ के करोड़ों दिल भी तोड़ दिए।

Advertisement

ये 16वें ओवर की आखिरी गेंद थी और इम्पैक्ट प्लेयर तुषार देशपांडे बॉलिंग कर रहे थे उन्होंने पूरन को बिल्कुल स्लॉट में गेंद दी और पूरन ने पूरी ताकत के साथ इस बॉल पर लॉन्ग ऑफ की तरफ एक हवाई शॉट खेला एक समय के लिए लगा कि पूरन का ये शॉट उन्हें 6 रन देकर जाएगा लेकिन बाउंड्री पर खड़े बेन स्टोक्स ने अपना बैलेंस नहीं खोया और शानदार कैच पकड़कर पूरन को पवेलियन की राह भेजा।

स्टोक्स के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। स्टोक्स अब तक खेले गए दो मुकाबलों में बल्ले से तो कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्होंने कुछ स्पेशल कैच पकड़कर बहुत बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि, सीएसके के फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि स्टोक्स आने वाले मुकाबलों में बल्ले और गेंद से भी योगदान देंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार