9 अक्टूबर।  दुबई में खेले जा रहे पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 202 रन पर आउट हो गई। स्कोरकार्ड

Advertisement

एक समय ऑस्ट्रेलियाई टीम का पहला विकेट 142 रन पर गिरा था लेकिन उसके बाद पाकिस्तान गेंदबाजों ने कमाल किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम के 9 विकेट 60 रन पर गिरा दिए। 

Advertisement

पाकिस्तान की टीम अब ऑस्ट्रेलिया पर 285 रन का बढ़त लेने में सफल हो गई है। आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा तीसरी दफा हुआ जब कोई टीम 100 रन से ज्यादा ओपनिंग पार्टनरशिप करने के बाद 60 रन के अंदर ऑलआउट हो गई हो। स्कोरकार्ड

साल 1946 में भारत की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में 124 की ओपनिंग पार्टनरशिप करने के बाद 46 रन के अंदर ऑलआउट हो गई थी। भारत की टीम 170 पर आउट हुई थी। 

वहीं साल 1974 में न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑकलैंड टेस्ट में 107 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद 158 रन पर आउट हो गई थी। यानि 51 रन के अंदर न्यूजीलैंड के 9 विकेट गिर गए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार