क्राइस्टचर्च, 22 फरवरी | न्यूलीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने अपने करियर के अंतिम टेस्ट मैच में चार कीर्तिमान स्थापित किए। मैकुलम ने हागले ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को मात्र 54 गेंदों पर शतक लगाकर टेस्ट इतिहास के सबसे तेज शतक का रिकार्ड अपने नाम किया था।

Advertisement

पहले यह रिकार्ड वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स के नाम था। रिचर्ड्स ने 30 साल पहले 56 गेंदों पर शतक लगाया था। पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक ने भी 56 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा किया है।

Advertisement

पहली पारी में मैकुलम ने 145 रन बनाए थे। दूसरी पारी में मैकुलम ने 25 रनों की पारी खेली। इस तरह वह इस मैच में कुल 170 रन बनाने में सफल रहे।

मैकुलम अब अपने अंतिम टेस्ट मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकार्ड वेस्टइंडीज के कार्ल नुन्स के नाम था। 

नुन्स ने 1929-30 में इंग्लैंड के खिलाफ बतौर कप्तान किंग्सटन में अपना अंतिम टेस्ट खेलते हुए 158 रन बनाए थे। नुन्स ने पहली पारी में 66 और दूसरी पारी में 92 रनों की पारी खेली थी।

इसके अलावा मैकुलम अपने बतौर कप्तान अपना अंतिम टेस्ट खेलते हुए शतक लगाने वाले टेस्ट इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं।

Advertisement

यही नहीं, मैकुलम अंतिम टेस्ट मैच में सबसे अधिक रन (170) बनाने वाले कीवी बल्लेबाज भी बन गए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार