आईपीएल 2022 के 46वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने प्लेऑफ की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है। इस जीत में सीएसके के लिए कई नए हीरो सामने निकलकर आए। लेकिन फैंस की निगाहें सिर्फ और सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी पर थी क्योंकि वो मौजूदा सीज़न में पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे थे।

Advertisement

जडेजा ने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी से कप्तानी करने की अपील की थी जिसे उन्होंने मान लिया था और सीएसके फैंस को एक बार फिर से थाला कप्तानी करते हुए दिखे। हालांकि, हैदराबाद के खिलाफ जीत तक तो ठीक है लेकिन इससे आगे क्या ? क्या अब भी सीएसके की टीम प्लेऑफ तक पहुंच सकती है? क्या थाला धोनी एक बार फिर से अनहोनी को होनी कर सकते है?

Advertisement

फिलहाल सीएसके के फैंस इसी सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। अगर अंक तालिका पर गौर करें तो सीएसके की टीम 9 मैचों में 6 हार और 3 जीत के साथ इस समय 9वें स्थान पर काबिज़ है और अभी माही की टीम को 5 मुकाबले खेलने हैं। अब अगर धोनी की टीम को एक बार फिर से प्लेऑफ खेलना है तो उन्हें किसी करिश्मे की दरकार है और वो करिश्मा करने के लिए धोनी से बढ़िया खिलाड़ी कोई नहीं हो सकता।

अंक तालिका में 6 अंकों पर खड़ी सीएसके अगर अपने सभी पांच मुकाबले जीत जाती है तो उनके 16 अंक हो जाएंगे और वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकेंगे लेकिन अगर य़हां से एक भी मुकाबला हारे तो सीएसके फैंस का दिल टूट सकता है लेकिन जब तक धोनी है तब तक मुमकिन है और फैंस भी फिलहाल यही उम्मीद कर रहे हैं क्योंक धोनी अब कप्तान भी हैं और बल्ले से भी धमाकेदार फॉर्म में हैं तो ये करिश्मा अगर हो जाए तो किसी को भी हैरानी नहीं होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार