आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट जहां हमें हर साल कई नए सुपरस्टार देखने को मिलते हैं और 2021 के आईपीएल सीज़न में भी हमें कई ऐसे सितारे मिले हैं जिन्हें इस सीज़न से पहले कोई भी नहीं जानता था। तो आइए नजर डालते हैं उन तीन युवा खिलाड़ियों पर जिनकी आईपीएल 2021 में किस्मत एकदम से बदल गई।

Advertisement

हर्षल पटेल

Advertisement

आईपीएल 2021 से पहले हर्षल पटेल का नाम सिर्फ कुछ ही लोगों को पता था लेकिन इस टूर्नामेंट के सस्पेंड होने तक हर्षल पटेल का नाम पूरी दुनिया जान चुकी है। ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने इस युवा गेंदबाज़ को रिलीज़ कर दिया था और आरसीबी की टीम ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया था। आरसीबी में शामिल होने के बाद उन्होंने जो कुछ भी किया सब जानते हैं।

हर्षल ने आईपीएल 2021 में खेले 7 मैचों में 17 विकेट चटकाए और टूर्नामेंट के सस्पेंड होने तक वो पर्पल कैप होल्डर रहे। अगर आईपीएल पूरा होता तो हर्षल अपनी छाप को और बड़ा कर सकते थे।

हरप्रीत बरार

Advertisement

पंजाब के मोगा से आने वाले हरप्रीत बरार ने शायद ही सोचा होगा कि आईपीएल 2021 में वो एक सुपरस्टार बनकर उभरेंगे। उन्हें आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में चुना गया था और उन्होंने केएल राहुल के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी बनाने के साथ ही विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स का शिकार करके अपना डेब्यू यादगार बना दिया।

इसके अलावा बरार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी अगले मैच में तीन अच्छे ओवर करते हुए एक विकेट चटकाया। ऐसे में वो पंजाब के लिए एक लाजवाब खिलाड़ी बनकर उभरे।

Advertisement

चेतन साकरिया

चेतन साकरिया, एक ऐसा नाम जिसके बारे में आईपीएल 2021 से पहले शायद ही चर्चा हुई हो लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता गया ये खिलाड़ी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचता गया। उन्होंने 8.22 की इकॉनमी रेट से शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 7 मैचों में 7 विकेट चटकाए। संजू सैमसन ने भी काफी समझदारी से उनका इस्तेमाल किया। बॉलिंग के साथ-साथ उन्होंने अच्छे कैच भी लपके और आईपीएल 2021 में उभरते हुए सितारों में से एक बन गए।

Advertisement

बता दें कि साकरिया का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। आईपीएल 2021 की नीलामी से ठीक पहले उनके भाई ने आत्महत्या कर ली थी। लेकिन ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स के खरीदे जाने के बाद उनकी किस्मत पलट गई। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार