19 मार्च,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। चेतेश्वर पुजारा भारतीय क्रिकेट टीम की नई दीवार बनने की राह पर चल पड़े हैं।  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच उन्होंने इस प्रमाण भी दे दिया। पुजारा ने मैराथन पारी खेलकर भारतीय टेस्ट क्रिकेट का नया इतिहास रच दिया। पुजारा एक टेस्ट पारी में 500 गेंद खेलने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने के मामले में पुजारा ने टीम इंडिया की दीवार कहे जानें वाले दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ा। द्रविड़ ने साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में 495 गेंदों का सामना करते हुए अपने करियर की बेस्ट पारी खेलते हए 270 रन बनाए थे। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को भी पछाड़ा, जिन्होंने साल 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 491 गेंदों में 201 रन बनाए थे।

Advertisement

इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। ये रिकॉर्ड पहले रवि शास्त्री के नाम दर्ज था, जिन्होंने 1992 में सिडनी टेस्ट में 477 गेंदों का सामना करते हुए 201 रन बनाए थे। 

पुजारा भारतीय पारी के 32वें ओवर में केए राहुल का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए थे। उसम समय भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 91 रन था। इसके बाद वह अगले 162 ओवर तक क्रीज पर टिके रहे। पुजारा ने 525 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 202 रन की एतेहासिक पारी खेली। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अनका दूसरा दोहरा शतक है। 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार