क्रिस गेल ने T20 क्रिकेट में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जिसे दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाएगा

Updated: Tue, Aug 09 2016 17:38 IST

9 अगस्त,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टी-20 क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। कैरेबियन प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में जमैका तलहवास की ओर से खेलते हुए ट्रिनबेगो नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया। इस अहम मुकाबले में जमैका के लिए क्रिस गेल ने 35 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी 3 छक्के शामिल थे। ये भी पढ़ें: तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कोहली ने भी कटाई नाक

इन तीन छक्कों के साथ ही क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में 700 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। गेल ने 271 टी-20 मैचों में 701 छक्के छड़े हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में कोई दूसरा खिलाड़ी उनके आसपास भी नहीं है। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर उनकी टीम के खिलाड़ी केरॉन पोलार्ड हैं जिन्होंने 412 छक्के जड़े हैं। बड़ी खबर: अनुष्का शर्मा के लिए बुरी खबर,विराट कोहली की दीवानी हुई ये हॉट एक्ट्रेस।

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कलम इस लिस्ट में 321 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने विराट कोहली को खुलेआम धमकी दी।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

क्रिस गेल 701 छक्के

काइरोन पोलार्ड 412 छक्के

ब्रैडन मैकुलम 321 छक्के

ड्वेन स्मिथ 304 छक्के

डेविड वॉर्नर 288 छक्के

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें