शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) और क्रिस लिन (Chris Lynn) के तूफानी अर्धशतक के दम पर गल्फ जायंट्स (Gulf Giants) ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल लीग टी-20 2023 के मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स (Desert Vipers) को 5 विकेट से हरा दिया। वाइपर्स के 195 रन के जवाब में जायंट्स ने तीन गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट गवांकर जीत हासिल कर ली। गल्फ जायंट्स की यह लगातार चौथे मैच में चौथी जीत हैय़

Advertisement

हेटमायर-लिन ने पार लगाई जीत की नैय्या

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गल्फ जायंट्स की शुरूआत खराब रही और 30 रन के कुल स्कोर तक कप्तान जेम्स विंस, टॉम बैंटन और रेहान अहमद आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद लिन और हेटमायर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 117 रन जोड़े। हेटमायर ने 35 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों की मददे से 70 रन बनाए। वहीं लिन ने 42 गेंदों में 71 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के जड़े।

वाइपर्स के लिए शेल्डन कॉटरेल ने दो विकेट, वानिंदु हसरंगा, टॉम कुरेन और गस एटकिंसन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

हेल्स ने दम पर वाइपर्स ने बनाया विशाल स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाइपर्स की शुरूआत अच्छी रही और रोहन मुस्तफा (23) और हेल्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। इसके बाद हेल्स और कप्तान कॉलिन मुनरो (39) के बीच दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई।

Advertisement

हेल्स ने लगातार दूसरे मुकाबले में शतक जड़ने से चूक गए औऱ 57 गेंदों में 99 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने दस चौके और पांच छक्के जड़े। इसके अलापा शेरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए, जिसकी बदौलत वाइपर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए।

जायंट्स के लिए क्रिस जॉर्डन, डेविड विजे, लिया डाउसन और रिचर्ड ग्लासेन ने एक-एक विकेट हासिल किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार