Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच CSK के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार (21 अप्रैल) को खेला जाएगा। इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने शुरुआती पांच मुकाबलों में से 3 मैचों में जीत और 2 में हार का सामना किया है। वहीं ऑरेंज आर्मी यानी सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो उन्होंने अब तक 5 मैचों में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं।

Advertisement

इस मैच में आप एडेन मार्कराम को कप्तान बना सकते हैं। मार्कराम ने अब तक 4 इनिंग में कुल 109 रन बनाए हैं। वह गेंदबाज़ी भी कर सकते हैं। एमए चिदंबरम स्टेडियम में स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिलती है ऐसे में मार्कराम कप्तान के तौर पर अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ या मोईन अली में से किसी एक को चुना जा सकता है। 

CSK vs SRH: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

CSK vs SRH: Pitch Report

Advertisement

यह मुकाबला चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम कम से कम 150 रन बनाना चाहेगी। पिच से स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिलती है।

यहां पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 175 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में सीएकके ने 172 रन बनाए और आरआर यह मैच 3 रनों से जीत गया था। 

CSK vs SRH Head-to-Head

Advertisement

कुल - 18
चेन्नई सुपर किंग्स - 13
सनराइजर्स हैदराबाद - 05

CSK vs SRH: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Dream 11 Team

विकेटकीपर - डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज़ - अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, ऋतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा, मोईन अली (उपकप्तान), एडेन मार्कराम (कप्तान), मार्को जानसेन
गेंदबाज़ - टी नटराजन, मयंक मार्कंडे, तुषार देशपांडे

Chennai Super Kings Probable Playing XI 

Advertisement

डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, मोईन अली, शिवम दुबे, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना

Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI 

हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे

Advertisement

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार