25 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व बल्लेबाज डेविड हसी ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हसी इंटरनेशनल क्रिकेट को काफी पहले अलविदा कह चुके थे , लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग बैश में खेल रहे थे। अब उन्होंने बिग बैश लीग से भी संन्यास ले लिया है।  

Advertisement

हसी बीबीएल की टीम मेलबर्न स्टार्स के कप्तान थे और 24 जनवरी को पर्थ स्कोचर्स के हाथों सेमीफाइनल में मिली करारी हार के बाद उन्होंने इस खेल को अलविदा कहने का फैसला लिया। डेविड हसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

हसी ने ट्विटर पर संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा “”हाँ ! यह बिलकुल सही समय हैं, अपने करियर को विराम देने का और युवा खिलाड़ियों का ज्यादा से ज्यादा मौका देने का. उम्मीद करता हूँ, कि युवा खिलाड़ी ताबड़तोड़ खेल दिखाएंगे। 

 

हसी 2011 में मेलबर्न स्टार्स की टीम मे शामिल हुए थे। मेलबर्न की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 48 मैचों में 26.71 की औसत से 855 रन बनाये। हसी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 69 वन डे मैचों में 1796 रन और टी-20 के 39 मैचों में 756 रन बनाए थे। खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार