Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 28वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच गुरूवार (20 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अब तक इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। केकेआर की टीम पांच मुकाबले खेल चुकी है जिसमें उन्हें 2 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है।

Advertisement

IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अब तक सबसे ज्यादा वेंकटेश अय्यर ने बनाए हैं। अय्यर ने 5 मैचों में 46.80 की औसत और 170.80 की स्ट्राइक रेट से कुल 234 रन ठोके हैं। वह इस सीजन एक शतक भी लगा चुके हैं। केकेआर के लिए सबसे सफल गेंदबाज़ वरुण चक्रवर्ती हैं जिन्होंने 5 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो डीसी के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान डेविड वॉर्नर के बैट से निकले हैं। वॉर्नर ने 5 मैचों में कुल 228 रन बनाए हैं। वहीं टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ कुलदीप यादव हैं जिन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 4 विकेट झटके हैं।

DC vs KKR: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरूवार, 20 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

Advertisement

DC vs KKR: Pitch Report

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों को काफी मदद करती है। यहां बड़े स्कोर बनते हैं। डीसी बनाम केकेआर मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी। इस मैदान पर पहली इनिंग का सर्वाधिक स्कोर 231 रन रहा है, वहीं पहली इनिंग का औसत स्कोर 177 रन रहता है।

दिल्ली के मैदान पर पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने कप्तान डेविड वॉर्नर (51) और अक्षर पटेल (54) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 172 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा की तूफानी 65 और तिलक वर्मा की 29 गेंदों पर 41 रनों की पारी के दम पर यह मैच 6 विकेट से जीत लिया था।

Advertisement

DC vs KKR Head-to-Head

कुल - 31
दिल्ली कैपिटल्स - 14
कोलकाता नाइट राइडर्स - 16
बेनतीजा - 01 

DC vs KKR: Where to Watch?

Advertisement

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Dream 11 Team

विकेटकीपर - रहमानुल्लाह गुरबाज
बल्लेबाज़ - डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर (कप्तान)
ऑलराउंडर - मिचेल मार्श, आंद्रे रसल, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर
गेंदबाज़ - लॉकी फर्ग्यूसन, एनरिक नॉर्खिया

Advertisement

Delhi Capitals Probable Playing XI 

डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, यश धुल, मनीष पांडे, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव

Kolkata Knight Riders Probable Playing XI 

Advertisement

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नारायण जगदीसन, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल,सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार