वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL) से पहले दिल्ली कैपिटल्स नए कप्तान का ऐलान करने जा रही है। मेग लैनिंग के बाद फ्रेंचाइज़ी अब एक भारतीय खिलाड़ी को टीम की जिम्मेदारी सौंपने के मूड में है।

Advertisement

वीमेंस प्रीमियर लीग की तीन बार फाइनलिस्ट रह चुकी दिल्ली कैपिटल्स अब कप्तानी में बड़ा बदलाव करने जा रही है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइज़ी 23 दिसंबर को WPL 2026 सीजन के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर सकती है। अब तक पूर्व ऑस्ट्रेलियन दिग्गज खिलाड़ी मेग लैनिंग की अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन रिटेंशन लिस्ट में उनका नाम नहीं होने के बाद दोनों का साथ खत्म हो गया।

Advertisement

दिल्ली ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन में मेग लैनिंग को दोबारा खरीदने की कोशिश जरूर की, लेकिन UP वॉरियर्स ने 1.9 करोड़ रुपये में उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। इसके बाद से ही यह साफ हो गया था कि दिल्ली इस बार कप्तानी के लिए किसी भारतीय खिलाड़ी को आगे लाना चाहती है।

मौजूदा हालात को देखें तो जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स की नई कप्तान बनाए जाने की पूरी संभावना है। टीम के सह-मालिक पार्थ जिंदल भी नीलामी के दौरान साफ कह चुके हैं कि फ्रेंचाइज़ी एक भारतीय कप्तान चाहती है और इस फैसले पर पूरी तरह से स्पष्ट है।

जेमिमा रोड्रिग्स दिल्ली कैपिटल्स की पहली खरीद रही हैं और शुरू से ही उन्हें भविष्य की कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था। शुरुआती दौर में अनुभव की कमी के चलते टीम ने मेग लैनिंग पर भरोसा जताया, लेकिन अब तीन सीजन बीतने के बाद मैनेजमेंट को लगता है कि नेतृत्व परिवर्तन का यही सही समय है।

Also Read: LIVE Cricket Score

WPL में जेमिमा अब तक 27 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने 139.66 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं। हाल ही में उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2025 में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा रविवार (21 दिसंबर) को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में भी उनकी नाबाद अर्धशतकीय (69* रन) पारी ने टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेमिमा को कप्तानी सौंपना एक बड़ा लेकिन सोच-समझकर लिया गया फैसला माना जा रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार