Sarfaraz Khan Wedding: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने गुपचुप अंदाज़ में शादी कर ली है। जी हां, सरफराज खान नेे कश्मीरी गर्ल रोमाना जहूर को अपना जीवनसाथी बना लिया है। सरफराज के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं और इन तस्वीरों और वीडियोज़ में ये जोड़ी बेहत खूबसूरत नजर आ रही है।

Advertisement

सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं, आईपीएल में भी सरफराज अभी तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं और ये भी एक कारण है कि उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में क्या शादी के बाद उनकी किस्मत बदलती है ये देखना दिलचस्प होगा। वैसे सरफराज ने ऐसे गुपचुप अंदाज में शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया है, आप भी उनकी इस लव स्टोरी के बारे में जानना चाहेंगे तो चलिए आपको बताते हैं सरफराज और रोमाना की कहानी कैसे शुरू हुई?

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरफराज खान और रोमाना जहूर की मुलाकात दिल्ली में एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। जिसके बाद ये दोनों पहले दोस्त बने और फिर देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। कश्मीर की रहने वाली रोमाना दिल्ली में एमएससी कर रही थी लेकिन पढ़ाई के दौरान ही वो सरफराज को अपना दिल दे बैठीं। इसके बाद दोनों ने इस बारे में अपने परिवार वालों को बताया और फिर दोनों के परिवार भी इस निकाह के लिए राज़ी हो गए।

सरफराज का परिवार खुद ये रिश्ता लेकर रोमाना के परिवार के पास गया और उसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद दोनों का निकाह हो गया। रोमाना की बहन ने इन दोनों के एक होने के बाद ये बताया है कि उनके परिवार को उम्मीद नहीं थी कि उनकी बहन के लिए इस तरह का रिश्ता आएगा। खैर, अब सरफराज और रोमाना एक हो गए हैं लेकिन रोमाना सरफराज के लिए कितना गुडलक लेकर आती हैं ये तो वक्त ही बताएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार