नई दिल्ली, 2 मई (CRICKETNMORE)| दिल्ली डेयरेडविल्स की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। इसी उम्मीद को बनाए रखने के इरादे से खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली की टीम मंगलवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भिड़ेगी। सनराइजर्स की टीम ने इस संस्करण में बेहतरीन खेल दिखाया है और प्ले ऑफ में उसकी दावेदारी बेहद मजबूत है। 

Advertisement

अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों 10 विकेट से करारी हार के बाद दिल्ली की टीम आठ टीमों की अंकतालिका में सबसे नीचे बनी हुई है। उसने अभी तक कुल आठ मैच खेले हैं और सिर्फ दो में उसे जीत मिली है। 

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स की टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। अपने पिछले मैच में उसने शीर्ष स्थान पर काबिज कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी है जिससे उसका आत्मविश्वास बेहद ऊपर होगा। 

मेजबान टीम के लिए मंगलवार को होने वाले मैच में बुरे प्रदर्शन से बाहर निकल कर इन फॉर्म टीम के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना एक बड़ी चुनौती होगा। 

पिछले मैच में दिल्ली के सिर्फ तीन ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए थे। दिल्ली के लिए आईपीएल का यह एक और संस्करण बुरा साबित हो रहा है। बुरे समय में कप्तान जहीर खान का चोटिल हो जाना टीम के लिए एक और बुरी खबर है। वह पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेले थे। 

Advertisement

जहीर इस मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर भी अभी संशय है। वहीं इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स राष्ट्रीय टीम के लिए आईपीएल को बीच में ही छोड़ कर जा रहे हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मौरिस और कागिसो राबाडा भी इस सप्ताह तक दिल्ली का साथ छोड़ देंगे। 

सनराइजर्स की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उसकी टीम के भुवनेश्वर कुमार और कप्तान डेविड वार्नर के पास पर्पल कैप और औरेंज कैप हैं। बल्लेबाजी में सिर्फ वार्नर ही नहीं, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन भी शानदार फॉर्म में हैं। 

Advertisement

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी लय पकड़ ली है। वहीं मध्य क्रम में युवराज सिंह और मोएजिज हेनरिक्स हैं जो तेजी से रन बना सकते हैं। 

गेंदबाजी में भुवनेश्वर के अलावा अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, अनुभवी आशीष नेहरा, मोहम्मद सिराज, सिद्धार्त कौल ने प्रभावी प्रदर्शन किया है। 

दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान (कप्तान), मोहम्मद शमी, शाहबाज नदीम, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कोरी एंडरसनकगीसो रबाडा, क्रिस मोरिस । 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोएजिज हेनरीक्स, नमन ओझा, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, बिपुल शर्मा, युवराज सिंह, राशिद खान, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार