आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 39वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) के शतक की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर तक गए इस मैच में मार्कस स्टोइनिस ने सीएसके से मैच छीन लिया और चेपॉक में मौजूद 35 हज़ार से भी ज्यादा फैंस का दिल टूट गया।

Advertisement

इस मैच में सीएसके को सपोर्ट करने के लिए एक स्पेशल सपोर्टर भी स्टैंड में मौजूद था और वो और कोई नहीं बल्कि सीएसके के ओपनर डेवोन कॉनवे थे। कॉनवे चोट के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं लेकिन वो अपनी टीम को इस मैच में सपोर्ट करने के लिए स्टैंड में मौजूद थे और जब शिवम दुबे और रुतुराज गायकवाड़ लखनऊ के गेंदबाज़ों की पिटाई कर रहे थे तो कॉनवे स्टैंड्स में उनको चीयर कर रहे थे।

Advertisement

कॉनवे का एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो सीएसके के लिए चीयर कर रहे हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। 

Also Read: Live Score

कॉनवे, जिन्होंने 2023 सीज़न में चेन्नई की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण मौजूदा सीज़न से बाहर हो गए हैं। उन्होंने पिछले सीज़न में रुतुराज के साथ एक शानदार ओपनिंग जोड़ी बनाई और आईपीएल के 2023 संस्करण में 672 रन बनाए। कॉनवे की गैरमौजूदगी में सीएसके के लिए ओपनिंग का जिम्मा रचिन रविंद्र संभाल रहे हैं और उन्होंने भी शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन लखनऊ के खिलाफ हुए मैच में उन्हें शामिल नहीं किया गया और उनकी जगह अजिंक्य रहाणे ने ओपनिंग की। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार